शिक्षा और रोजगार
गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किसानों का निकल रहा पसीना, सुबह से शाम तक ई-मित्र के चक्कर
नहीं हो रहा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद को लेकर किसानों को हो रही है भारी परेशानी। संगरिया में 1 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू हो गई है। (Sangaria News) लेकिन 20 अप्रैल तक सिर्फ छ: किसानों ने ही समर्थन मूल्य पर गेहूं का सरकारी बेचान किया है।
एफसीआई के निरीक्षक हवासिंह ने बताया कि 20 अप्रैल तक सिर्फ 1738 बैग की सरकारी खरीद की गई है। और उनकी पेमेंट भी लगभग दो-तीन दिनों में कर दी गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं का पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन नहीं हो रहा है। किसान सुबह से शाम तक ई मित्र पर गिरदावरी के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन साइट नही चलने व सर्वर डाउन होने से किसान गिरदावरी से वंचित हो रहे हैं। वहीं कुछ किसानों का रजिस्ट्रेशन हो गया है लेकिन गिरदावरी पोर्टल अपडेट करने पर किसी और का नाम शौ कर रही है। नुकेरा गांव के किसान महेमा सिंह पुत्र सतासिंह ने बताया कि मैं पिछले दो सप्ताह से ई मित्र के चक्कर लगा रहा हूं। आज जाकर रजिस्ट्रेशन हुआ है।
खेतों में गेहूं की फसलें खराब हो रही है
रजिस्ट्रेशन के बाद व्यापार मंडल में एफ सी आई के अधिकारियों द्वारा जब गिरदावरी पोर्टल पर अपलोड की गई तो वहां पर सुरेश कुमार पुत्र अमोलक सिंह खाता संख्या 4 दिखा रहा है। लेकिन उसका खाता संख्या 81 था। उधर, भारतीय खाद्य निगम के निरीक्षक हवासिंह ने बताया (Sangaria News) कि ऐसे दिन में एक-दो किसानों के समस्या आ रही है। किसानों ने बताया कि उपर से मौसम खराब है और खेतों में गेहूं की फसलें खराब हो रही है। बाजार में सरकारी खरीद से लगभग एक सौ रुपए कम रेट पर प्राईवेट व्यापारियों को बेचने को मजबूर हैं। किसानों की आॅनलाइन गेहूं खरीद की समस्या केवल संगरिया तहसील में ही आ रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।