Rahul Dravid Resigns: राहुल का राजस्थान रॉयल्स को करारा झटका, छोड़ी फ्रैंचाइज़ी

Published On

IPL 2026 Updates: जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। द्रविड़ के हटने की पुष्टि खुद फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर की है। Rahul Dravid Resigns

फ्रेंचाइजी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि हाल ही में की गई समीक्षा प्रक्रिया के तहत द्रविड़ को एक बड़ी भूमिका की पेशकश की गई थी, किन्तु उन्होंने उसे स्वीकार न करने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को वर्ष 2024 का टी-20 विश्वकप जिताने के बाद द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के साथ मुख्य कोच के रूप में वर्ष 2025 से जुड़ाव किया था।

उनके मार्गदर्शन से टीम को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, किन्तु बीते सीजन में रॉयल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम 14 में से केवल 4 मुकाबले जीत सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। इस बीच कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे और उनकी जगह रियान पराग को कार्यवाहक कप्तानी दी गई, जिसने टीम के भीतर असंतोष को और बढ़ा दिया। Rahul Dravid Resigns

खिलाड़ियों और प्रबंधन के बीच मतभेद उभर कर सामने आए

सूत्रों के अनुसार, पिछले सत्र में खिलाड़ियों और प्रबंधन के बीच मतभेद उभर कर सामने आए थे, जो द्रविड़ के इस्तीफे का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालाँकि द्रविड़ ने स्वयं इस विषय पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

राजस्थान रॉयल्स ने कहा, “राहुल द्रविड़ ने हमेशा इस टीम की नींव को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन से खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना सीखी है। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं।”

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ ने 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी की थी तथा 2014-15 में टीम के मार्गदर्शक (मेंटॉर) रहे थे। एक बार फिर उनकी वापसी से फ्रेंचाइजी को 2008 के बाद दूसरा खिताब जीतने की उम्मीद थी, परंतु हालात विपरीत रहे। अब देखना यह होगा कि कोचिंग से हटने के बाद द्रविड़ भारतीय क्रिकेट या किसी अन्य फ्रेंचाइजी के साथ किस भूमिका में आगे बढ़ते हैं। Rahul Dravid Resigns

RCB Latest News: बेंगलुरु भगदड़ में मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए मदद की घोषणा

About The Author

Related Posts