Rajasthan Roadways News: रोडवेज संयुक्त मोर्चा के 69 दिनों के संघर्ष के बाद बस स्टैंड के आगे से हटी निजी बसें 

जारी संघर्ष बुधवार को निर्णायक जीत के साथ संपन्न

Published On

श्रीगंगानगर। राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा केन्द्रीय बस स्टैण्ड के मुख्य गेट पर अवैध निजी बस संचालन तथा नियम विरुद्ध पार्किंग के खिलाफ पिछले 69 दिनों से जारी संघर्ष बुधवार को निर्णायक जीत के साथ संपन्न हुआ। रोडवेज संयुक्त मोर्चा के सचिव प्रभुदयाल नेहरा ने बताया कि रोडवेज के बस स्टैंड की 2 से 5 किलोमीटर की परिधि में निजी बसों के अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर जारी अनिश्चितकालीन धरने के मद्देनजर बुधवार को उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) श्रीगंगानगर नयन गौतम द्वारा रोडवेज संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया। Rajasthan Roadways News

वार्ता के दौरान सारी बात ध्यानपूर्वक सुनकर उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने बीएनएसएस की धारा 152 के तहत कड़ा आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, शहर के कोडा चौक से ए-माइनर के साथ-साथ बिश्नोई मंदिर तक तथा श्री गुरुनानक गल्र्स महाविद्यालय व स्कूल वाली रोड पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक किसी भी निजी बस का ठहराव पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस मौके पर एसडीएम नयन गौतम ने कहा कि पुलिस अधीक्षक पदमपुर रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर काफी गम्भीर है।

तत्पश्चात् धरनास्थल पर राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से धरना समाप्त करने की घोषणा करते हुए अवतार सिंह, जसविन्द्र बुट्टर, अनिल गोदारा, अंग्रेज सिंह संधु आदि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रोडवेज के बस स्टैंड की 2 से 5 किलोमीटर की परिधि में निजी बसों के अवैध संचालन, निजी बस संचालकों द्वारा रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट और अवैध मॉडिफाइड बसों व प्रेशर हॉर्न के शोर से शिक्षण संस्थानों की छात्राओं को होने वाली मानसिक परेशानी पर प्रशासन द्वारा कड़ा रूख अपनाने से रोडवेजकर्मियों के संघर्ष की जीत हुई है। Rajasthan Roadways News

About The Author

Related Posts