Punjab
बीएसएनएल एक्सचेंज से लाखों की स्क्रैप बैटरियां चोरी
मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज परिसर से बैटरी सेल गायब, पुलिस ने शुरू की जांच
हनुमानगढ़। जिले के रावतसर स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) मेन टेलीफोन एक्सचेंज परिसर से स्क्रैप सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में बीएसएनएल अधिकारियों की रिपोर्ट पर रावतसर पुलिस थाना ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार रामगढ़ निवासी रमेश कुमार (42) पुत्र शिशुपाल कुम्हार, जो वर्तमान में बीएसएनएल नोहर में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं, ने थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 17 अप्रैल को पुलिस की ओर से बीएसएनएल मेन टेलीफोन एक्सचेंज रावतसर परिसर में रखी स्क्रैप सामग्री वाले स्थान का निरीक्षण किया गया था। इसके बाद पुलिस के निर्देशानुसार परिसर में अव्यवस्थित रूप से पड़ी स्क्रैप सामग्री की गणना एवं जांच की गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि यह जांच रमेश कुमार की उपस्थिति में, जेई अब्दुल अली तथा टेलीकॉम टेक्नीशियन नरेश कुमार के साथ मिलकर की गई। उक्त दोनों कर्मचारी परिसर में रखी स्क्रैप सामग्री के अभिरक्षक बताए गए हैं। दोबारा निरीक्षण करने पर कई बैटरी सेल चोरी पाए गए। रिपोर्ट के अनुसार परिसर से 1000 एएच क्षमता के 20 बैटरी सेल, 400 एएच के 22 बैटरी सेल, 200 एएच के 32 बैटरी सेल तथा 120 एएच (6 वोल्ट) क्षमता के 30 बैटरी सेल गायब मिले। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुखवीर सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News
About The Author