सोफिया झोरड़ को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

महाराजा सूरजमल संगठन में युवा महिला विंग में मिली जिम्मेदारी

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का विस्तार करते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में महत्वपूर्ण नियुक्त की हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस चौधरी की ओर से संगठन के युवा महिला विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर टिब्बी तहसील के गांव कुलचंद्र निवासी सोफिया झोरड़ पत्नी उज्जैन झोरड़ को मनोनीत किया है। Hanumangarh News

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस चौधरी ने यह नियुक्ति संगठन के महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बबीता कासनिया, राष्ट्रीय संयोजक शारदा चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता फौजदार, संगठन अध्यक्ष मनोज इंदौलिया की सहमति और जिलाध्यक्ष किरण जान्दू की अनुशंसा पर की है। शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि सोफिया झोरड़ की निर्देशन क्षमता, संघर्ष, संगठनात्मक दक्षता, समर्पण और निरंतर सक्रियता से राजस्थान में संगठन के सामाजिक और सांस्कृतिक उद्देश्यों को नई गति मिलेगी और प्रदेश स्तर पर एक सशक्त, अनुशासित और सामाजिक तौर पर संगठन मजबूती से स्थापित होगा।

संगठन को विश्वास है कि सोफिया झोरड़ के नेतृत्व में, महाराजा सूरजमल संगठन समाजहित, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा महिला सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के कार्यों में सोफिया की भूमिका प्रेरणादायी रहेगी। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सोफिया झोरड़ ने बताया कि संगठन भरतपुर के वीर जाट शासक महाराजा सूरजमल के न्यायप्रिय शासन और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। Hanumangarh News

यह संगठन पूरे भारत में ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा और सामुदायिक विकास तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। सोफिया झोरड़ की इस नियुक्ति पर समाजसेवियों, महिला संगठनों और जाट समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

About The Author

Related Posts