ईद-उल-फितर : ईदगाहों में नमाज अदा करने उमड़े अकीदतमंद

Published On

 मांगी अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

हनुमानगढ़। Eid-उल-फितर का पर्व शनिवार को मनाया गया। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। ईद की नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन बरकरार रहने की दुआ मांगी। ईद के मद्देनजर शहर की ईदगाह-मस्जिद के आसपास पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए। इससे पहले शुक्रवार को चांद नजर आने के बाद रात भर मार्केट में खरीदारी हुई। शुक्रवार को माहे रमजान के आखिरी जुम्मे पर मस्जिदों में जुमातुल विदा की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही शुक्रवार को माहे रमजान भी सम्पन्न हो गया। शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया।

जिले भर में विभिन्न ईदगाहों में शनिवार सुबह सात से आठ बजे के बीच Eid की नमाज का समय रखा गया। इसके लिए ईदगाह प्रबंधन कमेटी की ओर से ईदगाहों की साफ-सफाई करवा कर सजावट आदि करवाई गई। सुबह से ही सिर पर टोपी और कुर्ता-पायजामा पहने लोग ईदगाह की ओर बढ़ते नजर आए। निर्धारित समय पर इन लोगों ने ईदगाह में अपना स्थान ले लिया। ईदगाह-मस्जिदों में ईमाम ने अमन-चैन कायम करने और सभी के गुनाह माफ करने की दुआ की। उन्होंने कहा कि इंसान गुनाहों को स्वीकार कर उसके लिए माफी मांगे तो उसे माफी मिल जाती है।

उन्होंने देश में शांति कायम रहने की दुआ करते हुए कहा कि सभी मिल-जुलकर रहें ताकि देश में शांति का माहौल रहे। इस मौके पर शहर के कई प्रमुख राजनीतिक लोग भी पहुंचे। नगर परिषद में निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां ने जंक्शन के खुंजा स्थित मस्जिद में पहुंचकर अकीदतमंदों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देते हुए समाज के नागरिकों को सौहार्द से रहने का संदेश दिया। साथ ही मस्जिद में लगे शैड के चारों तरफ जाली लगाकर फेंसिंग करने की घोषणा की। इसके अलावा बजुघर का निर्माण भी जल्द से जल्द करवाने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर पार्षद अब्दुल हाफिज सहित कई गणमान्य नागरिक व अकीदतमंद मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts