टाइम्स पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा ‘योग करें, निरोग रहें’ का संदेश

Published On

हनुमानगढ़। टाउन स्थित टाइम्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को ग्याहरवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और योग गुरु के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार से हुई। इस मौके पर कराटे ब्लैकबेल्ट विक्रम वर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग के महत्व पर ऑनलाइन पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। संस्था चेयरमैन डॉ. सागरमल लड्ढा ने कहा कि योग से जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा आती है, सभी को इसे अपनाना चाहिए। Hanumangarh News

निदेशक गोपाल किशन लड्ढा ने कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य और मन को मजबूत बनाता है, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। प्रधानाचार्य नेहा शर्मा ने कहा कि योग से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर टाइम्स बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामप्रताप जांगू, टाइम्स फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य अश्वनी शर्मा सहित अन्य स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे। Hanumangarh News

Yoga Day: हजारों योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया आरोग्यता-वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश

About The Author

Related Posts