Holiday News: राजस्थान के इस शहर में 13 जनवरी को रहेगा अवकाश, जानिये…

Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Holiday News: शीतलहर एवं बढ़ती हुई सर्दी के दृष्टिगत 13 जनवरी को जयपुर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मंजू शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूवार्नुमान के आधार पर जिले में शीत लहर एवं बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर के निदेर्शों की अनुपालना में फैसला लिया गया है। Holiday News

इसके तहत जिले में संचालित कक्षा एक से 08 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का 13 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त दिनांक पर अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा तथा समस्त स्टाफ के शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगें। आदेशों की अवहेलना होने की स्थिति में संबंधित संस्था प्रधान अथवा कार्मिकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल लाई जाएगी। Holiday News

यह भी पढ़ें:– सर्दी में रिश्तों की गर्माहट: जरूरतमंदों का सहारा बनी खुशियों की दीवार

About The Author

Related Posts