छत का दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, जेवरात-नकदी पर हाथ साफ

Published On

हनुमानगढ़। छत पर लगा दरवाजा तोडक़र सूने घर के अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। गृह स्वामी व परिवार के सदस्य वापस लौटे तो वारदात का पता चला। इस संबंध में भादरा पुलिस थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

 भादरा कस्बे के वार्ड तीन में हुई वारदात | Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार सुनील (28) पुत्र शिवशंकर महाजन निवासी वार्ड तीन, टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, कस्बा भादरा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 16 अक्टूबर को वह व उसके परिवारजन अपने घर के ताला लगाकर पुनरासर गए हुए थे। जब वे 17 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे वापस अपने घर आए तो घर की छत पर लगा गेट टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था।

उसने अलमारी में रखा हुआ सामान सम्भाला तो उसमें से दस ग्राम सोने की दो अंगूठी, आठ ग्राम सोने का एक ब्रासलेट, ढाई ग्राम सोने के एक जोड़ी टॉप्स, आठ सौ ग्राम चांदी की पांच जोड़ी पायजेब व 15 हजार रुपए की नकदी गायब थी। कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गया। उसने इधर-उधर, आस-पड़ोस में पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई निक्कूराम के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

By-elections UP Rajasthan: यूपी, राजस्थान उपचुनाव के लिए देखें, कौन कहां से लड़ रहा चुनाव! भाजपा की ल…

About The Author

Related Posts