धौलपुर जिले में मिट्टी ढहने से दो बालिकाओं की मौत, तीन घायल

Published On

5 लड़कियां घर में लिपाई पुताई के लिए खेतों पर मिट्टी लेने गई हुई थी | Sand collapses

राजस्थान (एजेंसी)। धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में मिट्टी ढहने से उसमें दब जाने के कारण बुधवार सुबह दो बालिकाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह 7:00 बजे 5 लड़कियां घर में लिपाई पुताई के लिए खेतों पर मिट्टी लेने गई हुई थी।

अंजलि पुत्री रविदास जाटव उम्र 10 साल एवं रचना पुत्री होरीलाल जाटव उम्र 12 साल ढाय के अंदर मिट्टी खोद रही थी। 3 अन्य लड़कियां अर्चना पुत्री होरीलाल उम्र 17 वर्ष संजना पुत्री मुन्नालाल उम्र 10 साल ललिता पुत्री रोशन लाल उम्र 7 साल वहीं पास में ही उनकी मदद कर रही थी। उसी दौरान अचानक से मिट्टी की ढाय गिर पड़ी जिसमें दोनों लड़कियां अंजलि व रचना मिट्टी में दब गई बाकी तीनों लड़कियां अर्चना संजना ललिता घायल हो गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया

मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायल लड़कियों ने ऐसे तैसे अपने प्राण बचाकर गांव में जाकर सूचना दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने 108 एंबुलेंस फोन करके लड़कियों को मिट्टी की ढाय से निकाला और उन्हें लेकर सरमथुरा अस्पताल पहुंचे। जहां जली व रचना को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts