हनुमानगढ़ रोड एक्सीडेंट में दो लोग गंभीर

Published On

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हनुमानगढ़। सड़क हादसे में युवक के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में राकेश कुमार पुरी पुत्र महावीर पुरी निवासी वार्ड 9, पंचकोशी तहसील अबोहर जिला फाजिल्का, पंजाब ने बताया कि उसका भतीजा केवल कृष्ण पुत्र पवन पुरी 20 मार्च को धार्मिक यात्रा के लिए सालासर जाने के लिए पैदल निकला था। 21 मार्च की शाम करीब 7 से 7.30 बजे के बीच जब वह गांव कोहला स्थित दशमेश मोटर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की अज्ञात कार ने तेज गति और लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि केवल कृष्ण मौके पर ही अचेत हो गया। Hanumangarh News

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत टाउन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए श्रीगंगानगर के आनंद अस्पताल, सेक्टर 17 रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बनी हुई है। प्रार्थी के अनुसार दुर्घटना पूरी तरह से वाहन चालक की लापरवाही के कारण हुई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामकुमार को सौंपी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल, जयपुर रेफर | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। पीलीबंगा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में भरत कुमार (32) पुत्र मदनलाल जाट निवासी पंडितांवाली हाल वार्ड चार, मंडी पीलीबंगा ने बताया कि 22 मार्च को सुबह करीब 6 बजे उनके दादा पृथ्वीराज पुत्र कानाराम खेत की ओर पैदल जा रहे थे। करीब 6.45 बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर चौहिलांवाली की तरफ पहुंचने पर साइड में खड़े पृथ्वीराज को किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।

हादसे में पृथ्वीराज के पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए बेनीवाल अस्पताल, हनुमानगढ़ टाउन लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई संजय कुमार के सुपुर्द की गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts