Punjab

MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया
Haryana-Punjab Weather: हरियाणा-पंजाब वालों ये तारीख नोट कर लो आ रहा है भयंकर तूफान!

हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोग दस किलो गांजा सहित गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जवाहरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो व्यक्तियों को लगभग 10 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है। जवाहरनगर थाना के कार्यवाहक प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि कल देर रात को सुखाडÞिया सर्किल के समीप श्री गौशाला के साथ वाली गली में दो स्कूटी वाहनों पर जाते हुए गजराजसिंह राजपूत (59) पुत्र थानसिंह राजपूत और उसके पड़ोसी गुरजीतसिंह जटसिख (47) पुत्र गुरचरणसिंह निवासी वार्ड नंबर 15, पुरानी आबादी को काबू किया गया। इनके पास 9 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा और गांजा की बिक्री के 12 हजार 750 बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि दोनों राजू बिहारी नामक व्यक्ति से गांजा लेकर आगे सप्लाई करने का काम करते हैं। राजू बिहारी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

गजराजसिंह पुरानी आबादी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कल रात एनडीपीएस एक्ट के तहत जवाहरनगर थाना में दर्ज किए गए इस मामले की आगे जांच कोतवाली अधीन सेतिया कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों को आज अदालत में पेश करने पर पूछताछ के लिए रिमांड प्राप्त हुआ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts