शिक्षा और रोजगार
Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़ रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत, एक महिला गंभीर घायल
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल
Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद टाउन थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, बृजप्रकाश (58) पुत्र गोरीशंकर स्वामी निवासी वार्ड नम्बर 8 थेड़ी गंगानी, ग्राम पंचायत रामसरा नारायण ने टाउन थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि 7 मई की सुबह करीब 7.30 बजे उसके ताऊ का लड़का भूपेन्द्र पुत्र किशोरी लाल स्वामी अपनी पत्नी गोदावरी के साथ मोटर साइकिल से खेत की ओर जा रहा था। Hanumangarh News
इसी दौरान पीछे से आ रही बस नम्बर आरजे 31 पीए 4425, जो उत्तम पब्लिक स्कूल रामसरा नारायण की बताई गई है, के चालक कुलदीप ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भूपेन्द्र और उसकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ई-रिक्शा के जरिए टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूपेन्द्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी गोदावरी का उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कृष्णलाल को सौंपी गई है। Hanumangarh News
जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हनुमानगढ़। भिरानी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भिरानी थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने वाले जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार पुत्र मनीराम निवासी मोडाखेड़ा तहसील आदमपुर मंडी जिला हिसार, हरियाणा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रिपोर्ट में बताया गया कि 6 मई की शाम करीब 6 बजे उसकी मौसी का लड़का रमेश कुमार (43) पुत्र सोहन लाल अपनी मोटर साइकिल नम्बर एचआर 20 एबी 6162 से बेर ईंट भ_ा से अपने गांव मोडाखेड़ा जा रहा था। जैसे ही वह झांसल गांव से आगे नहर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही जीप नम्बर आरजे 49 यूए 1842 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रमेश कुमार के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं तथा बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत राजकीय अस्पताल छानीबड़ी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान 6 मई की रात करीब 8 बजे रमेश कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। Hanumangarh News