फोटो जारी कर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक के परिजनों की तलाश में जुटे सेवादार व पुलिस

Published On

विक्षिप्त युवक का सहारा बने डेरा सच्चा सौदा संगरिया के ये सेवादार

संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। किसी जरूरतमंद की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए संगरिया की साध-संगत ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए ब्लॉक के सेवादारों ने एक और गुमशुदा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को सहारा देकर उसे नई जिंदगी की ओर अग्रसर किया है। मामला संगरिया रेलवे स्टेशन के पास का है, जहाँ समाजसेवी राज किंगरा को लगभग 35 वर्षीय एक युवक बेहद दयनीय हालत में मिला। वह भूख और प्यास से व्याकुल था और मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण अपना सुध-बुध खो चुका था। Sangaria News

राज किंगरा ने तुरंत डेरा सच्चा सौदा के सेवादार महेश गोयल इन्सां से संपर्क किया, जिसके बाद सेवादारों की टीम उसे मानवता भलाई केंद्र लेकर आई। यहां लाकर सेवादारों ने सबसे पहले स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दी। इसके बाद सेवादारों ने उसे नहलाकर सेवा-सुश्रुषा की। जब युवक की हालत में सुधार हुआ, तो युवक ने बताया कि वह करीब 6 महीने पहले काम की तलाश में घर से निकला था। पंजाब के किसी स्थान पर एक किसान ने उसे काम पर रखा, लेकिन मजदूरी के बदले उसे एक रुपया भी नहीं दिया। वहां से किसी तरह निकलकर वह ट्रेन के जरिए संगरिया पहुंच गया।

फिलहाल सेवादार युवक के परिजनों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर उसकी फोटो साझा की गई है और पुलिस प्रशासन व मीडिया से भी सहयोग मांगा गया है। इस कार्य में मुख्य रूप से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भाई लाल चंद इन्सां, महेश गोयल इन्सां, पवन इन्सां, बबलू गर्ग इन्सां, विनोद हाड़ा इन्सां, अमरा राम इन्सां, सुखदेव इन्सां, बनारसी इन्सां का सहयोेग रहा। Sangaria News

About The Author

Related Posts