युवक-युवती ने खाया जहर, एक की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बीकानेर (एजेंसी)। राजस्थान में बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक और एक युवती ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिसमें युवक की मौत हो गई और युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि चक 7-केएलडी में गांव से कुछ दूर एक युवक और एक युवती अचेत हालत में पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को खाजूवाला के सरकारी हस्पताल पहुंचा दिया। मृतक की पहचान इसी गांव के कालू खां (24) के रूप में हुई।

घटनास्थल पर कीटनाशक दवा की बोतल भी पड़ी थी। युवती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बीकानेर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों एक ही गांव के निवासी हैं और रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई-बहन हैं। दोनों ही अविवाहित हैं। उन्होंने बताया कि मृतक कालू खां पिकअप वाहन में दूध सप्लाई करने का काम करता था। उसके शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts