Rajasthan Roadways: इस दिन मुफ्त में सफर कर सकेंगी महिलाएं, रोडवेज ने दिया तोहफा

Published On

महिला दिवस पर रोडवेज का तोहफा

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को विशेष तोहफा दिया है। 8 मार्च, रविवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में राज्य की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली सभी महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। रोडवेज मुख्यालय जयपुर से जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा केवल एक दिन, यानी 8 मार्च को रात 12 बजे से रात 11.59 बजे तक लागू रहेगी। इस अवधि में रोडवेज की साधारण और द्रुतगामी (एक्सप्रेस) बसों में महिलाएं और बालिकाएं बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। Rajasthan Roadways News

हालांकि यह सुविधा वातानुकूलित (एसी), वोल्वो और अखिल भारतीय परमिट पर संचालित बसों में लागू नहीं होगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने इस संबंध में शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी किया। रोडवेज मुख्यालय ने जारी आदेश में सभी डिपो और बस परिचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि महिला यात्रियों के लिए टिकट इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीआईएम) से ही जारी किए जाएं, ताकि रिकॉर्ड संधारित किया जा सके। यदि किसी कारणवश इलेक्ट्रॉनिक मशीन काम नहीं करती है तो परिचालक नि:शुल्क या रियायती टिकट बुक से टिकट जारी करेंगे और उस पर स्पष्ट रूप से महिला/बालिका यात्री तथा यात्रा की तिथि अंकित करेंगे।

इस आदेश में कहा गया है कि महिला दिवस के अवसर पर यह पहल महिलाओं के सम्मान और समाज में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है। राज्यभर में इस निर्णय से महिलाओं और बालिकाओं में उत्साह देखा जा रहा है और महिला दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। Rajasthan Roadways News

About The Author

Related Posts