Operation Savera: 2.07 किग्रा गांजा बरामद, हरदोई निवासी तस्कर गिरफ्तार
नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, हरदोई का आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत चेकिंग के दौरान जनपद हरदोई के रहने वाले एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2.07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।
मंगलवार की रात्रि डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' चलाया गया, जिसके मद्देनजर कोतवाली कैराना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अशोक निवासी ग्राम चन्दनपुरवा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई बताया। आरोपी के कब्जे से 2.07 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

About The Author