चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर 6 युवकों ने किया हमला, हैंड कांस्टेबल घायल

Published On
  •  पुलिस ने एक हमलावर पकड़ा, अन्य 5 की तलाश जारी 

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविन्द्र सिंह) । पुलिस कमिशनरेट गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके में दबंगई दिखाते हुए फिल्मी हीरो की स्टाईल मे 6 युवकों ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर डंडे से हमला कर दिया। और मौके से भागने लगे । पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया। और हमलावरों में से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य 5 हमलावर मौके फरार हो गए ।फिलहाल पुलिस अन्य फरार हुए 5 लोगों की तलाश में जुटी है।

क्या बोले एसीपी मोदीनगर

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर ने बताया कि 13/14 फरवरी2023 की रात थाना मोदीनगर की चीता मोबाइल 25 पर तैनात पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहन/व्यक्तियो की चैकिंग कर रहे थे। तभी 03 मोटर साइकिल पर सवार 06 संदिग्ध व्यक्तियो को देखा गया तो उनसे गहन पूछताछ की गई।

लेकिन उनके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया। इतना ही नहीं उनमे से 01 व्यक्ति हेड कॉन्स्टेबल अजयवीर सिंह के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। घायल हैड कॉन्स्टेबल का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस कर्मियों ने मौके से ही 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।और तीनों मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई है। अन्य 5 अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए टीमे गठित की गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मामले में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts