कैराना से 15 हज यात्रियों का काफिला रवाना

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

इस वर्ष जनपद शामली से 190 लोग अदा करेंगे हज

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद शामली से हज यात्रियों के काफिलों की रवानगी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग दिनों में लोग पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद हाशिम ने बताया कि 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक कुल 15 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। मंगलवार को रवाना हुए काफिले में शमीम और सीएमओ शामली के ड्राइवर अहद भी शामिल रहे, जिन्हें परिजनों और रिश्तेदारों ने दुआओं और शुभकामनाओं के साथ विदा किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद शामली से कुल 190 लोग हज यात्रा पर जाएंगे।

इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान हाजी मोहम्मद हाशिम ने सऊदी अरब सरकार द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी हज यात्रियों के स्वागत और उनके ठहरने, खाने-पीने, यातायात समेत सभी सुविधाओं के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। इन व्यवस्थाओं से यात्रियों को हज यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और उनका सफर आसान व आरामदायक रहेगा। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Maharashtra Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत, कई घायल

About The Author

Related Posts