50 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, मुठभेड़ के दौरान एसओजी का सिपाही भी हुआ घायल

Published On

up police encounter : फिरोजाबाद । शिकोहाबाद पुलिस तथा एसओजी की टीम की दम्पति की लूटपाट के बाद हत्या करने समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल शातिर 50 हजार का इनामिया बदमाश से शुक्रवार तड़के सुबह के समय मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश ढेर हो गया, वही एसओजी का एक सिपाही घायल हो गया । पुलिस ने बदमाश व घायल सिपाही को जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बदमाश को मृत घोषित कर दिया। वही घायल एसओजी के सिपाही का अस्पताल में इलाज जारी है । इधर मुठभेड़ में बदमाश के ढेर होने की जानकारी पर एसएसपी, एसपी देहात समेत आलाधिकारी फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। साथ ही मुठभेड़ के स्थान पर भी पहुंचे । Firozabad

पिछले 105 दिन पहले अवागंगा रोड पर 4 – 5 मार्च की रात को अवगंगा रोड़ पर डीपीआरओ के चालक पद से रिटायर्ड हुए मुन्नालाल 64 साल व उनकी पत्नी मिथलेश 55 साल , जो घर के बाहर खाली प्लाट में पशुओं की रखवाली के लिए सो रहे थे, को एक अज्ञात बदमाश ने लूटपाट के बाद काफी मारपीट की थी, जिसमे मुन्नालाल की मौत हो गई थी तथा मरणासन्न अवस्था में छोड़ी गई बुजुर्ग महिला मिथलेश को भर्ती कराया था, जिसमें कुछ दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में आगरा समेत अन्य शहरों में जुटी हुई थी। इधर सोमवार 15 जून को भी मलिखानपुर रोड पर एक वारदात हुई, जिसमें लूटपाट के बाद वृद्धा संग मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में कर दिया था। Firozabad

शनिवार तड़के चार बजे के करीब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश एटा रोड़ पुरातन इंटर कॉलेज वाली सड़क पर स्थित नोवा फैक्ट्री के पास किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर एसओजी व पुलिस ने घेराबंदी कर दी। यह देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में बदमाश ढेर हो गया। वही बदमाश की गोली से एसओजी का सिपाही हरवीर सिंह घायल हो गया, उसके बाह में गोली लगी। पुलिस बदमाश को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने बदमाश राजू 26 साल पुत्र कल्लू खां निवासी रैपुरा थाना रामगढ़ , फिरोजाबाद हाल निवासी वीके पुरम शंकरगढ़ की पुलिया थाना शाहगंज, आगरा को मृत घोषित कर दिया। वही एसओजी कर्मी का इलाज चल रहा है। बदमाश पर 50 हजार का इनाम घोषित था । Firozabad

About The Author

Related Posts