सर्वेक्षण कार्य हेतु यमुना नदी पर पहुंची तीन सदस्यीय टीम

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं के मद्देनजर आवास-विकास परिषद सहारनपुर के अवर अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने यमुना नदी पर पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य किया है।

सोमवार को आवास-विकास परिषद सहारनपुर के अवर अभियंता सौरव कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पहुंची। जहां पर टीम ने यमुना नदी पर आमजन के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा हेतु होने वाली सामान्य सुविधाओं के लिए सर्वेक्षण कार्य किया। टीम सर्वेक्षण कार्य के पश्चात वापिस लौट गई। Kairana News

विगत दिनों स्थानीय सांसद के द्वारा प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर सामान्य सुविधाओं को विकसित किये जाने की मांग की गई थी। इस दौरान आर्किटेक्ट लखनऊ दीपक कुमार, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, आवास विकास परिषद सहारनपुर के अवर अभियंता सौरव कुमार ने बताया कि यमुना नदी पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, चेंजिंग रूम आदि का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए यमुना नदी पर पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य किया गया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Bomb Threat: एयरफोर्स स्कूल्स को बम से उड़ाने की धमकी के खौफ से खाली कराए स्कूल

About The Author

Related Posts