Vikas murder case Delhi: दिल्ली के गाजीपुर में युवक को उतारा मौत के घाट

Published On

Vikas murder case Delhi: नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते विकास नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस हमले में विकास का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। Delhi Latest News

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विकास नोएडा की एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में उसकी शादी तय हुई थी। बुधवार को उसका जन्मदिन था, और इसी अवसर पर वह अपने एक मित्र के साथ गाज़ीपुर स्थित पेपर मार्केट गया हुआ था। वहां कार टकराने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया।

बदला लेने पहुँचा विकास, फिर हुआ हमला | Delhi Latest News

इस प्रारंभिक झगड़े के बाद विकास ने बदला लेने के इरादे से गुरुवार को दोबारा गाज़ीपुर का रुख किया। लेकिन इसी बीच विवाद में शामिल अन्य युवक भी अपने साथियों को बुलाकर वहाँ पहुँच गए, और मिलकर विकास और उसके साथी सुमित पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में विकास को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं उसका मित्र सुमित भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका उपचार जारी है।

दिल्ली पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए एक बयान में कहा: “गाज़ीपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। विकास का कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, और वह बुधवार को बदला लेने अपने दोस्त के साथ वापस गया था। इसके बाद हमलावर पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर हमला कर दिया।” पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Delhi Latest News

बांग्लादेश की जेलों में हो रही ‘हत्याएं’! आवामी लीग ने यूनुस सरकार की निंदा की

About The Author

Related Posts