नलकूप पर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक सप्ताह पूर्व ग्राम घिस्सूगढ़ में नलकूप पर हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी किये गए स्टार्टर व केबिल तार आदि को बेचकर प्राप्त की गई नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। Kairana News

विगत 30 अप्रैल की रात्रि ग्राम घिस्सूगढ़ में अज्ञात चोरों ने किसान फरमान में नलकूप से स्टार्टर व केबिल तार आदि चोरी कर लिया था। घटना के सम्बंध में कैराना कोतवाली पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को घटना का अनावरण करके चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे। Kairana News

बुधवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने नलकूप पर हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी करके बेचे गए स्टार्टर व केबिल तार से प्राप्त नकदी के 560 रुपये बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता तसव्वर उर्फ गोला निवासी ग्राम मन्नामाजरा बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कण्डेला में ग्राहक जागरूकता चौपाल का भव्य आयोजन

About The Author

Related Posts