सैनिटरी हार्डवेयर की दुकान में चोरी का आरोपी दबोचा, नकदी बरामद

दुकान से चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पूर्व सैनिटरी हार्डवेयर की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से दुकान के गल्ले से चोरी की गई 6,120 रुपये की नकदी बरामद हुई है। क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी विकास ने कस्बे के तीतरवाड़ा चुंगी पर सैनिटरी हार्डवेयर की दुकान कर रखी है। विगत 27 अप्रैल को अज्ञात चोर ने दुकान के गल्ले से नकदी चोरी कर ली, जिसके सम्बन्ध में पीड़ित दुकानदार की ओर से कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले का शीघ्र खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में शनिवार को कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने दुकान में चोरी के आरोपी विशाल निवासी मोहल्ला नोकुआँ रोड, घेर बुखारी शामली को कैराना नगर के शामली बाईपास पर स्थित अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी की गई 6,120 रुपये की नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

About The Author

Related Posts