UP News: यूपी के इस शहर की बदलेगी सूरत, 40 करोड़ से कराए जा रहे विकास कार्य, बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

Published On

UP News: गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत लगभग 40 करोड़ की लागत से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से होते हुए मोहननगर बस अड्डे व  शेषनागद्वार ,करहेड़ा  से होते हुए एलिवेटेड रोड तक का मार्ग जनवरी -2026 तक पूर्ण रूप से सुंदर और व्यवस्थित होगा। जिसके लिए कार्यवाही अक्टूबर माह से चल रही है, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा हिंडन एयर फोर्स स्टेशन मार्ग पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।  मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण एन के चौधरी, तथा अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट  व निर्माण की अन्य टीम उपस्थित रही।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया मोहन नगर जोन अंतर्गत मुख्यमंत्री  की योजना  सीएम ग्रिड में चिन्हित मार्गों  की मार्किंग  कराई गई। जिसमें हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से मोहन नगर बस अड्डे तक अवस्थापना सुविधा के कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है, वाटर लाइन, सीवर लाइन, गैस लाइन, ओ एफ सी लाइन को चिन्हित करने का कार्य पूर्ण हो गया है, जिसको पिट लगाकर यूटिलिटी ऑब्जरवेशन कराया गया है। मौके पर कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि  ग्रैप के बाद विकास कार्य में तेजी लाए और तेजी से कार्यों को  पूर्ण किया जाए।  आर एंड सी इंफ्रास्ट्रक्चर की टीम को भी विशेष रूप से शेष 13 माह में कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश जारी किए।

पैदल चलने वाले यात्रियों को  भी होगी सुविधा | UP News

निगम के मुख्य अभियंता निर्माण, एनके चौधरी ने  बताया कि  मोहन नगर जोन अंतर्गत सीएम ग्रिड के कार्य को जनवरी- 2026 तक पूर्ण करने की तिथि निश्चित है। जिसके लिए टीम द्वारा निरंतर मौके पर संबंधित कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। यह मार्ग   पूर्ण रूप से सुसज्जित होगा।  जिसमें फुटपाथ के नीचे वाटर तथा गैस लाइन रहेगी। शहर वासियों का  फुटपाथ पर घूमना फिरना  आसान होगा। किसी प्रकार की रुकावट नहीं होगी। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के लिए भी कार्य योजना बन चुकी है मार्ग प्रकाश युक्त तथा ग्रीनरी से हरा भरा रहेगा।  मार्ग की लंबाई 1.75 किलोमीटर है, शेषनाग द्वारा से एलिवेटेड रोड तक 885 मीटर की रोड को भी पूर्ण रूप से योजना के क्रम में सुंदर व्यवस्थित किया जायेगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

Related Posts