एएसपी ने कैराना में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का लिया गया जायजा

कानून व्यवस्था को लेकर कैराना में पुलिस अलर्ट, एएसपी ने किया निरीक्षण

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विगत बुधवार शाम एएसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में एएसपी सुमित शुक्ला कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस बल के साथ में कस्बे के बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित करके उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। एएसपी ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, एंटी रोमियो प्रभारी एसआई शिल्पी चौधरी, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Kairana News (4)

About The Author