बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल द्वारा विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में वाकाथन के माध्यम से किया जनता को जागरूक

Published On

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बड़ौत (Baraut) मेडिसिटी अस्पताल द्वारा विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के उपलक्ष पर एक वाकाथन का आयोजन किया गया। वाकाथन मेडिसिटी से शुरू होकर सीएचसी तक पहुंची। मेडिसिटी के चिकित्सा निदेशक डॉ मनीष तोमर ने बताया कि वाकाथन का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना है। हृदय रोगों में स्ट्रोक, जन्मजात हृदय दोष, हृदयाघात, कार्डियक अरेस्ट, पेरिकार्डियल बहाव, रुमेटिक हृदय रोग, कोरोनरी धमनी रोग, एनजाइना आदि शामिल है। Baraut News

उन्होंने कहा कि दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। आमजन को हृदय रोग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष सितंबर माह में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभित तोमर ने बताया हृदय रोग से बचने के लिए अच्छा खान-पान ले एवं नियमित व्यायाम करें। हृदय से संबंधित सभी जांच कराते रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष चौधरी ने बताया बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में हृदय रोग के इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, एवं अस्पताल में नियमित रूप से एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी की जा रही है। Baraut News

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थियों एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभित तोमर, चिकित्सा निदेशक डॉ मनीष तोमर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आशीष चौधरी, प्रिंसिपल महेंद्र लांबा एवं बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के सभी स्टाफ ने भाग लिया। Baraut News

यह भी पढ़ें:– अबोहर की किन्नू मंडी में किन्नू की आमद शुरु

About The Author

Related Posts