पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगी-पार की लड़ाई-स्वराज पाल दुहूण

Published On

चेतनारायण गुट ने बैठक कर 21 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ जाने का किया आह्वान | Baraut News

बड़ौत (सच कहूँ/सन्दीप दहिया)। बडौत नगर (Baraut Nagar) के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की जनपदीय इकाई की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 नवम्बर को शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ पर प्रस्तावित धरने-प्रदर्शन में जनपद से अधिक से संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। Baraut News

संगठन के प्रान्तीय संरक्षक मण्डल के सदस्य स्वराज पाल दुहूण ने बताया कि पुरानी पैंशन बहाली के लिए अब सरकार से आर पार की लड़ाई की तैयारी की जा रही है। यदि नवम्बर 23 में सरकार पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा नही करती है, तो दिसम्बर 23 में पुरानी पैंशन बहाली मंच के बैनर पर देश भर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी व शिक्षक मिलकर चक्का जाम,तालाबन्दी आदि के माध्यम से पूर्ण हड़ताल की कार्यवाही करने को विवश हो जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर ने तथा संचालन ज़िला मंत्री हरेन्द्रनाथ सहाय ने किया। बैतजक में कोमबीर सिंह तोमर प्रान्तीय उपाध्यक्ष, श्रीमती सुलेखा जैन प्रान्तीय मंत्री के अतिरिक्त जिला मंत्री हरेन्द्रनाथ सहाय, कोषाध्यक्ष सुभाष दुहूण, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर, जनपदीय संयुक्त मंत्री मनीष जैन आदि उपस्थित रहे। Baraut News

यह भी पढ़ें:– Petrol-Diesel Price: क्या अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानिए क्या है ताजा रेट

About The Author

Related Posts