Punjab
शैक्षिक कार्यक्रम में छात्रों की दस्तारबंदी, छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई
मक्का मस्जिद के मदरसे में आयोजित हुआ शैक्षिक कार्यक्रम, छात्रों का किया सम्मान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: कस्बे के मोहल्ला खैलकलां काजी का बाग में स्थित मक्का मस्जिद के मकतब 'मदरसा कंज़ुल उलूम' में अंजुमन 'बज़्म-ए-सालिम' के तत्वावधान में एक शैक्षिक व प्रचारात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मदरसे के छात्रों रिहान पुत्र वकील, हाफ़िज़ समी पुत्र डॉ. खुर्शीद, हाफ़िज़ ज़ैद पुत्र वकील और हाफ़िज़ अली पुत्र दिलशाद को क़ुरआन करीम की तकमील पर दस्तारबंदी की गई। इस अवसर पर उलेमा-ए-कराम ने क़ुरआन करीम की महानता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों और बच्चियों को दीन व दुनिया की तालीम से सुसज्जित करें।
इसी कार्यक्रम में पाँच छात्राओं को क़ुरआन मजीद नाज़िरा मुकम्मल करने पर अबाया भेंट करके उनकी हौसला अफ़ज़ाई की गई। अंत में मौलाना राशिद गोरखपुरी की दुआ पर कार्यक्रम का समापन हुआ। ज्ञात रहे कि यह संस्था हज़रत मौलाना मोहम्मद सालिम क़ासमी रहमतुल्लाह अलैह की याद में स्थापित की गई है। मदरसे के मोहतमिम मुफ़्ती ख़ालिद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी फ़रज़ंदान-ए-तौहीद का आभार व्यक्त किया।
