संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय देहात निवासी 16 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा का शव गांव स्थित एक आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। (Bulandshahr) सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन के अनुसार सोमवार को छात्रा घर से खेतों पर जाने की बात कह कर गई थी। लेकिन खेत पर नहीं पहुंची। जिसके बाद स्वजन द्वारा तलाश करने पर गांव स्थित एक आम के बाग में छात्रा का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें:– आचार संहिता की भैंट चढ़ा राजकीय इंटर कॉलेज का उद्घाटन

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। (Syana) पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि छात्रा के स्वजन की सूचना पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts