CBSE Board Result: शिखर शिक्षा सदन का शानदार CBSE 12वीं रिजल्ट: मिष्टी प्रजापति ने किया टॉप, 6 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
शिखर शिक्षा सदन का CBSE 12वीं परिणाम शानदार, 8 छात्रों ने विभिन्न विषयों में हासिल किए 100 अंक
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सैकेंडरी स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित कर दिया।
इस वर्ष विद्यालय के कुल 101 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी, जिनमें से 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। विशेष बात यह रही कि 8 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को और मजबूत किया।
विद्यालय में मिष्टी प्रजापति ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। फलक ज़हरा ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जसमन दीप ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर जगह बनाई। इसके अलावा तयम्मून नूरेन ने 91 प्रतिशत, गुंजन खन्ना ने 90.6 प्रतिशत तथा कशिश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यालय के चेयरमैन सुशील शर्मा, डायरेक्टर राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत, कॉर्डिनेटर दीप्ति व्यास एवं कृति शर्मा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी।
.jpg)
.jpg)