Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर परिवार वालों ने किया बड़ा खुलासा!

Published On

Mukhtar Ansari: बांदा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला कारागार में निरूद्ध रहे बाहुबली नेता माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है और सदमे के साथ हार्ट अटैक मृत्यु का तात्कालिक कारण बताया गया है जिससे उसकी मृत्यु गुरुवार की रात्रि संभावित समय 9:50 बजे की प्रतीत होने की पुष्टि हुई। हालांकि परिवारवालों का आरोप है कि उसे धीमा जगह देकर हत्या की गई है।

Mosquito Remedies: क्या मच्छरों ने कर रखा है आपकी भी नाक में दम, तो अजमाकर देखें ये उपाय, आस-पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, रात भर ले सकेंगे चैन की नींद

क्या है मामला | Mukhtar Ansari

गौर तलब है कि लगभग ढाई वर्ष से बांदा जिला कारागार में निरूद्ध माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को अचानक सेहत खराब होने से उसे तत्काल राजकीय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां नौ चिकित्सकों के द्वारा उसका उपचार जारी था और उपचार के दौरान ही लगभग 9:45 बजे रात्रि में ही हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को मुख्तार की परिजनों के बांदा पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करने वाले पांच डॉक्टरों के पैनल को दिल में पीले रंग का एरिया मिला, जो संभावित थक्के की ओर इशारा करता है। रिपोर्ट में बताया गया है माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई है।

परिजनों का आरोप

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद भी उसके परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने शनिवार (30 मार्च) को कहा कि उनके भाई की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, ‘मुख्तार अंसारी की हत्या कर उन्हें रास्ते से हटा दिया गया है। समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसके तंत्र ने बहुत बड़ी साजिश की है। उन्हें कोई शर्म नहीं है। अफजाल अंसारी ने दावा किया कि मुख्तार अंसारी ने उनसे पांच मिनट की मुलाकात के दौरान कहा था कि उन्हें जहर दिया गया है।

About The Author

Related Posts