किसान नेता चौ. राकेश टिकैत दुहाई और सिकरोड गांव में शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे 

Published On
  • दुहाई में भाकियू जिला उपाध्यक्ष को पगड़ी बांधकर दी गई घर की जिम्मेदारी
  • पितृ शोक में डूबे सिकरोड निवासी भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी के परिवार को दी सांत्वना,परिवार से भी मिले

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) गाजियबाद के दुहाई और सिकरोड गांव में  शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत भाकियू के  उपाध्यक्ष टीनू चौधरी के पिता और युवा जिला उपाध्यक्ष  छोटे चौधरी उर्फ़ सदाकत अली के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने एवं परिवारों को संत्वना देने पहुंचे। बता दें कि 14 जून को भाकियू के जिलाध्यक्ष टीनू चौधरी के पिता का ट्रेन हादसे में निधन हो गया था। Rakesh Tikait

युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी के पिता का बीमारी के चलते निधन हो गया था। टीनू चौधरी के पिता की  तेरहवीं में किसान नेता चौधरी राकेश  टिकैत पहुंचे। और पगड़ी रस्म में शामिल होकर ,सर्व समाज के साथ टीनू चौधरी को पगड़ी बांधकर घर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इधर छोटे चौधरी के परिवार को सिकरोड गांव पहुंचकर उन्होंने शोक संतप्त परिवार संत्वना दी। जनपद गाजियाबाद के समस्त भाकियू पदाधिकारियों के अलावा हापुड़ ,बुलंद शहरशहर ,मेरठ ,आदि जगहों से भी बड़ी संख्या में  भाकियू पदाधिकारी शोक संतप्त परिवारों को संत्वना देने पहुंचे। Rakesh Tikait

किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत इधर सिकरोड निवासी भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी के घर पहुंचे। उनके   पिता का कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते देहांत हो गया था। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने समस्त भाकियू  टीम के साथ  छोटे चौधरी के घर सिकरोड पहुंचकर शोक में डूबे  परिवार को सांत्वना दी।

Rakesh-Tikait
Rakesh-Tikait

यह भाकियू पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद | Rakesh Tikait

  भाकियू के राष्ट्रीय सचिव  चौधरी ओमपाल सिंह,गाजियाबाद जिला प्रभारी जय कुमार मालिक,कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई) युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी ,ब्रह्मपाल सिंह ,रामकुमार सिंह,अब्दुल चौधरी ,राजबहादुर ,ममता चौधरी ,मनीषा चौधरी, राजेंद्र सिंह,सुनील बालियान,भोपाल सिंह, दिनेश त्यागी ,जीते चौहान ,गुड्डू प्रधान ,बबली , ,हरी राज चौधरी  ,सुंदर सिंह ,रविंद्र चौधरी, अंकित चौधरी,  राजन चौधरी,  अंकित नेहरा, भरत चौधरी, मोहन प्रकाश, प्रवेश त्यागी, लोकश त्यागी, सनी त्यागी, गोलू त्यागी, संजय त्यागी,  दीपक कुमार,महताब अली ,डॉ महबूब अली।

About The Author

Related Posts