किसान अपने हको की लड़ाई के लिए संगठित रहें और संगठन को मजबूत बनाएं : राजवीर सिंह जादौन

Published On

भाकियू का किसानों, मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए और उनके हकों को दिलाने के लिए संघर्ष जारी है :अनुज सिंह | Ghaziabad News

  • भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव और युवा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जनपद का दौरा, जाना किसानों का हाल, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन (Rajveer Singh Jadon) और भाकियू के युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौघरी अनुज सिंह ने जनपद गाजियाबाद में भाकियू संगठन की समीक्षा की। उन्होंने भाकियू राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पवन चौधरी (लाला राम बापू), जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष पवन चौधरी (दुहाई), युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी की मौजूदगी में जनपद का स्थलीय भृमण कर, किसानों की फसलों में बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया। Ghaziabad News

और भाकियू पदाधिकारियों के साथ बैठक आगामी रणनीति को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। भाकियू के राष्ट्रिय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि अपने हकों की लड़ाई के लिए संगठित रहे और गांव -गाँव अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाएं। किसान मजदूर की समस्याओं के लिए भाकियू संगठन लगातार आवाज उठा रहा है। एमएसपी की लड़ाई जारी रहेगी। सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। Ghaziabad News

Ghaziabad News

भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि किसान, मजदूर को न्याय दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की लड़ाई जारी है। इस मौके पर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, किसान नेता राम कुमार चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष पवन कुमार उर्फ़ लाला राम बापू, सदर तहसील अध्यक्ष ब्रह्मपाल चौधरी, चौधरी सत्येंद्र तेवतिया, दीपक मलिक, मौजी राम, चौधरी एस पी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रजापुर ब्लॉक पवन चौघरी (दुहाई), युवा जिला सचिव सचिन तेवतिया आदि भाकियू पदाधिकारी, किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गणमान्यों ने डेरा अनुयायियों का किया ‘थैंक्यू’

About The Author

Related Posts