किसान के खेत में घुसा हाइवे का पानी, ईंख की फसल जलमग्न

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार रात हुई बारिश का पानी हाइवे किनारे स्थित किसान के खेत में घुस गया। पानी से एक सप्ताह पूर्व बोई गई गन्ने की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई। पीड़ित किसान ने हाइवे निर्माण कंपनी तथा एनएचएआई के अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। Kairana News

ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी सुशील शर्मा का खेत कण्डेला-टपराना बाईपास पर बने पहले फ्लाईओवर के सामने स्थित है। सुशील शर्मा ने एक सप्ताह पूर्व करीब आठ बीघा गन्ने की फसल बोई थी। शनिवार देर रात्रि क्षेत्र में भारी बरसात हुई, जिससे हाइवे का सारा पानी निकासी की सुचारू व्यवस्था ने होने के चलते किसान के खेत में जा घुसा। पानी के बहाव से सड़क की सुरक्षा के लिए बनाए गए कच्चे शोल्डर भी बह गए। बरसात के पानी से किसान की ईंख की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई। Kairana News

किसान का आरोप है कि हाइवे निर्माण कंपनी के द्वारा फ्लाईओवर तथा सड़क पर भरने वाले बरसात के पानी की निकासी के लिए जो नाला बनाया गया है, वह सड़क से काफी ऊंचा है, जिस कारण मार्ग का पानी नाले में न जाकर उनके खेत में घुस रहा है। किसान ने निर्माण कंपनी के प्रबंधक घनश्याम सिंह को फोन के द्वारा जलभराव की समस्या से अवगत कराया। पीड़ित किसान ने प्रशासन एवं एनएचएआई के अधिकारियों से जलभराव की समस्या के निदान की गुहार लगाई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– विद्युत पोल के स्थान परिवर्तन का विरोध, एसडीओ से शिकायत

About The Author

Related Posts