जमीन के विवाद में दबंगों ने घर में जबरन घुस कर दो महिलाओं के साथ जमकर की मार पीट, मामला दर्ज

Published On

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीकनपुर में गुरुवार की देर शाम चार दबंगों ने हरेन्द्र सिंह पुत्र किरनपाल के घर में जबरन घुस कर गाली गलौज करते हुए दो महिलाओं को जमकर मारा पीटा ‌पीड़ित परिवार ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। और घायल महिलाओं सीमा पत्नी हरेन्द्र सिंह और कविता पत्नी सतेन्द्र सिंह के साथ थाने पहुँच कर पुलिस को चार हमलावरों को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी! पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं की डॉक्टरी जांच कराई। मामला एन सी आर में दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। Bulandshahr News

पीड़ित पक्ष के हरेन्द्र सिंह को 18 मार्च 24को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। उस मामले में भी पुलिस ने एन सी आर दर्ज कर मामला रफा-दफा कर दिया था। इसके चलते हमलावरों के हौसले बुलन्द हैं।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने सूबे सिंह व भोला सिंह पुत्र ऋषि पाल सिंह, नितीश पुत्र सूबे सिंह तथा मोहित पुत्र भोला सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। मामला दर्ज कर जांच पड़ताल जारी है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन

About The Author

Related Posts