कैराना पुलिस ने पकड़ी 30.40 लाख की स्मैक, तस्कर गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 152 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 30.40 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गश्त के दौरान कैराना-झिंझाना मार्ग पर पावटी कलां बाईपास तिराहे के सामने स्थित ट्यूबवेल से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 152 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता तहसीन निवासी ग्राम गोगवान बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21/29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 30.40 लाख रुपये बताई गई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder Shortage; हांसी में गैस संकट पर बवाल, सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

About The Author

Related Posts