कैराना में वकीलों ने फूंका डीजीपी व मुख्य सचिव का पुतला

Published On

हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में दूसरे दिन भी कलमबंद हड़ताल पर रहे बार एसोसिएशन के अधिवक्ता | Kairana News

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ता लगातार दूसरे दिन कलमबंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक के पुतले दहन किये। Kairana News

बार काउंसिल ऑफ उत्तर-प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश भर के अधिवक्ता तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर है। मंगलवार को बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ता भी लगातार दूसरे दिन न्यायिक कार्यों से पूर्णतः विरत रहे। इस दौरान प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक के पुतले बनाए गए, जिन्हें दोपहर करीब एक बजे कचहरी प्रांगण में आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन से पूर्व अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष ठाकुर राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। Kairana News

उन्होंने शासन से जनपद हापुड़ के डीएम व एसपी का अविलंब स्थानांतरण करने, लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी करने, प्रदेशभर में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमों को एक्सपंज करने, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन कानून पारित करके लागू करने तथा पुलिस लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान बार महासचिव आलोक चौहान, अशोक कुमार, इंतजार अहमद, नसीम अहमद, दिनेश कुमार, रिजवान अहमद, रामकुमार वशिष्ठ, मनीष कौशिक, मेहरबान कुरैशी, अनिल निर्वाल, नीरज चौहान, अनुभव स्वामी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बीआईटी में नव प्रवेशित छात्र छात्रो के स्वागत समारोह का आयोजन

About The Author

Related Posts