रूढ़िवादी विचारों की श्रंखला को तोड़कर उठाए आवाज़: डॉ. रीनू

Published On

कैराना। नगर के मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डा. नीतू त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बालिकाओं को समस्याओं से बाहर निकलकर खामोशी तोड़ने का आह्वान किया। डा. रीनू ने छात्राओं को सुरक्षा टिप्स देते हुए निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर, कार्यस्थल एवं रास्तों में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का बिना डरे सामना करना चाहिए। उन्हें रूढ़िवादी श्रंखला को तोड़कर सकारात्मक विचारों के साथ प्रगति के पथ को निरन्तर अनुसरण करते रहना होगा। अर्थशास्त्र विभाग से डा. आँचल यादव ने सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने के सम्बन्ध में नवीन जानकारी दी और गुड़ तथा बेड टच को शेयर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts