दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री

Published On

नयी दिल्ली (एजेंसी)

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश 0.5 मिमी और आर्द्रता 86 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में बादल छाये रहने के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts