Lohri Festival: शिखर शिक्षा सदन में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। लोहड़ी पर्व नई फसल के स्वागत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता तथा शीत ऋतु के समापन और नई ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। Mirapur News

कार्यक्रम में विद्यालय डायरेक्टर राजेश कुमार शर्मा तथा चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे लोकपर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, कृषि परंपराओं और सामूहिक जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक संस्कार देने का भी दायित्व निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लोकनृत्य, लोकगीत, समूह नृत्य एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। Mirapur News

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका राशि सक्सेना एवं शिक्षक अमित कुमार का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं समन्वय से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में परंपरा अनुसार अग्नि में तिल, रेवड़ी, मूंगफली एवं गुड़ अर्पित कर सभी ने सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।

यह भी पढ़ें:– Novak Djokovic: जोकोविच ने राओनिक के रिटायरमेंट पर दी ये भावुक प्रतिक्रिया

About The Author

Related Posts