अवैध चाकू समेत एक आरोपी दबोचा, भेजा जेल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया है। गुरुवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता सिराज निवासी ग्राम खन्द्रावली बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पंचायत ने सर्वसम्मति से पास किया कार्यकाल का पहला प्रस्ताव

About The Author