सैलरी-इंक्रीमेंट लगा कम, कर्मचारियों ने किया उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड-आगजनी

Published On

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 84 स्थित Motherson Group से शुरू हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन अब पूरे जिले में फैलता नजर आ रहा है। शुरुआती विरोध धीरे-धीरे उग्र आंदोलन में बदल गया, जिसके चलते कई इलाकों में स्थिति बेकाबू हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए श्रमिकों ने कई स्थानों पर जमकर उत्पात मचाया। पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाया और कई गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देखते ही देखते भीड़ अनियंत्रित हो गई और मुख्य सड़कों पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है। प्रदर्शन के चलते यातायात पर भी बड़ा असर पड़ा है। विशेष रूप से अक्षरधाम की ओर से नोएडा में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही हालात सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन अब एक जगह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर के अलग-अलग इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में फैल गया है। सेक्टर 84 से शुरू हुआ यह आंदोलन अब कई फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच चुका है, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं।
  • जानकारी के अनुसार, विभिन्न कंपनियों के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों का कहना है कि मौजूदा वेतन महंगाई के हिसाब से पर्याप्त नहीं है, जिसके चलते वे लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।
  • प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कई जगह काम बंद कर सड़कों पर जमावड़ा किया, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन उग्र भी हो गया, जहां नारेबाजी, रास्ता जाम और टकराव की स्थिति देखने को मिली।
  • प्रशासन और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों द्वारा श्रमिकों से बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है।
  • फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

About The Author

Related Posts