प्लास्टिक उद्योग होगा पाँच लाख करोड़ रुपये का

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग में जारी तेजी से वर्ष 2025 तक इस उद्योग के बढ़कर पाँच लाख करोड़ रुपये पर पहुँचने और इसमें 60 लाख लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। ‘दि आॅल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन’ ने यह अनुमान व्यक्त करते हुये यहाँ कहा कि अभी यह उद्योग 2.25 लाख करोड़ रुपये का है।

इस क्षेत्र में अभी 45 लाख लोगोें को रोजगार मिला हुआ जिसके वर्ष 2025 तक बढ़कर 60 लाख होने की संभावना है। वर्तमान में देश से आठ अरब डॉलर के प्लास्टिक उत्पाद निर्यात किये जा रहे हैं जिसके वर्ष 2025 तक बढ़कर 30 अरब डॉलर पर पहुँचने की उम्मीद है। उसने कहा कि सरकार ने वर्ष 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था के बढ़कर पाँच लाख करोड़ डॉलर के होने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें प्लास्टिक उद्योग अपना पूरा योगदान देने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए सरकार को उद्योग आधारित नीति बनानी होगी और आयातों पर शुल्क कम करना होगा। इसके अलावा मध्यम और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित कर अच्छी आधारभूत संरचना और वित्त की आसान उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे

About The Author

Related Posts