राकेश टिकैत उड़ीसा में गिरफ्तार, भाकियू का कैराना कोतवाली में धरना शुरू

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उड़ीसा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से भड़के भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रांगण में धरना शुरू कर दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं का कैराना कोतवाली में पहुंचने का सिलसिला जारी है। Kairana News

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा के भुवनेश्वर में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह वहां किसानों के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उनकी गिरफ्तारी से देशभर में संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थानों पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी क्रम में भाकियू के क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी शाम के समय कैराना कोतवाली पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

धरनारत कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा सरकार मुर्दाबाद, भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने राकेश टिकैत को रिहा करने की भी मांग की। देर शाम तक क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं का कोतवाली पर पहुंचने का सिलसिला जारी था। वहीं, भाकियू के धरना-प्रदर्शन के चलते लोकल इन्वेस्टिगेशन यूनिट(एलआईयू) ने भी कोतवाली में डेरा डाल दिया है। धरनास्थल पर गुरदीप चौधरी, इनाम उर्फ कालू, गय्यूर हसन, पुष्कर सैनी, अहसान प्रधान, इंतज़ार प्रधान, राजेश प्रधान, नवाब बागवान, फैजान, मिंटू, जुनैद, शाहरुख, नौशाद, इंतज़ार आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– गैंगस्टर में वांछित 10-10 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार, जेल रवाना

About The Author

Related Posts