अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
शिक्षा और रोजगार
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी रालोद
Published On
जयंत बोले-समाजवादी पार्टी के साथ चल रही बात
लखनऊ (एजेंसी)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ तौर पर इनकार किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी गठजोड़ के लिए बातचीत चल रही है।
इस बीच, उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड पर टिप्पणी करते हुए लोगों से अपने वोटों के जरिए दोषियों से सत्ता छीनने की अपील की और इसे किसानों पर हो रहे अत्याचारों का सर्वोत्तम संभव बदला करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस मंत्री को सरकार द्वारा दंडित किया जाना चाहिए, उसे गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पीठ थपथपाने के लिए बुलाया था। चौधरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखीमपुर खीरी की घटना पर चुप हैं।