फार्मेसी के सप्तम सेमेस्टर की छात्रा रूमाइश ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: भगवत इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के बी फार्मा सप्तम सेमेस्टर के छात्रों का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें रूमाइशा ने 76.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, खुशबू ने 76.5 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व राजविंदर कौर ने 75% अंक प्राप्त कर कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। समस्त छात्राओ को फॉर्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य डॉ सचिन सिंघल ने बधाई व आशीर्वाद दिया। Miranpur News

उन्होंने कहा की इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है व छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षको को दिया। इसी के साथ सभी शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक डॉ अजय गुप्ता, सहायक निदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा एजीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ आदित्य शर्मा व डीन डॉ अजय सिंह शामिल रहे। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– गंभीरता से चुनावी ड्यूटी का निर्वहन करें सभी पोलिंग पार्टियां-एसडीएम

About The Author

Related Posts