Delhi Safdarjung Hospital में गर्भवती महिला को नहीं किया भर्ती, साड़ी का पर्दा बना बच्चे को दिया जन्म

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली से शर्मसार करने वाला समाचार सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय महिला ने अस्पताल परिसर में पीड़ा में कराहते हुए बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर लेबर रूम के बाहर सड़क किनारे महिला खुले में प्रसव करने को मजबूर हुई। इसे देख वहां पर मौजूद कुछ महिलाएं आगे आई और उन्होंने खुद अपने साड़ियों को हाथ में पकड़कर पर्दा बनाया। जब बच्चा पैदा हो गया तब नर्स बाहर दौड़ कर आई और नवजात को लेकर अंदर चली गई। पीड़ित परिजनों ने महिला हॉस्पिटल में तैनात स्टॉफ और डाक्टरों पर भर्ती न करने का आरोप लगाया।

क्या है मामला:

परिजनों ने बताया कि वह महिला को वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां स्टाफ ने उसे नाजुक हालत का हवाला देते हुए अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने अस्पताल परिसर में बच्चे को जन्म दिया।

अस्पताल प्रशासन ने कहा…

इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चे को नर्सरी में रखा गया और उसकी मां भी भर्ती है। फोनों स्वस्थ हैं। इस पूरे मामले पर गायनेकोलॉजी विभाग की अध्यक्ष को जांच करने के लिए कहा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts