साहिल ने युवती को कार में बैठाया और कर दिया मर्डर, 40 कि.मी. तक शव के साथ गाड़ी चलाता रहा

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली में फिर एक बार हैवानियत का केस सामने आया है। खुलासा हुआ है कि एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं युवती के शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रखा। यह घटना श्रद्धा हत्याकांड की यादें ताजा कर दीं। अब इस नए केस में भी पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

क्या है मामला

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 26 वर्ष के साहिल गहलोत को युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साहिल पर आरोप है कि उसके युवती की कार में गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद उसने घरवालों की पसंद की लड़की से शादी कर ली। हत्या के चार दिन बाद इस वारदात का खुलासा हुआ है। साहिल युवती के शव को ड्राइवर के सीट पर रखकर 40 कि.मी. तक देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts