आज गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलेंगे शिवसेना नेता संजय राउत

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए भले ही सरकार और दिल्ली पुलिस का रूख सख्त है। दूसरी ओर आंदोलनकारी किसानों को विपक्षी पार्टियों का लगातार साथ मिल रहा है। आज शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेताओं से मिलेंगे। ऐसे में अब शिवसेना भी किसानों के साथ खड़ी होती नजर आ रही है। वहीं संजय राउत के इस दौरे को यूपी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव होने हैं और पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान वोट बैंक बहुत ज्यादा अहमियत रखता है।

वर्तमान माहौल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका मिलने की आशंकाएं प्रबल होती जा रही हैं। जिसका फायदा उठाने के लिए विपक्षी पार्टियां सरगर्म नजर आ रही हैं। बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कमान संभाल रखी है। ट्रैक्टर यात्रा के बाद मुश्किल में पड़े किसानों को उभारने में इस नेता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। स्थानीय किसान राकेश टिकैत में उनके पिता बाबा टिकैत (महेन्द्र सिंह टिकैत) की झलक तक देखने लगे हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts